मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद शिवराम हरि राजगुरु को किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर नमन करते हुए उनके त्याग और पराक्रम को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद शिवराम हरि राजगुरु को किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी, क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्रूर अंग्रेजी शासन के अत्याचार के खिलाफ उन्होंने मोर्चा लिया और जन-जन को जागृत भी किया। मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए राजगुरु के संघर्ष, त्याग और पराक्रम का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।