CSK vs LSG: तनतनाते हुए अंपायर से भिड़े केएल राहुल, बीच मैदान में जमकर हुई बहस

CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में केएल राहुल तनतनाते हुए अंपायर से जा भिड़े हैं. कुछ दिन पहले RCB vs KKR मैच में विराट कोहली का गुस्सा चरम पर जा पहुंचा था, जो बीच मैदान में अंपायर से बहस करते दिखाई दिए थे. दरअसल मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर लखनऊ के कप्तान राहुल ने जडेजा को LBW आउट ना दिए जाने के लिए DRS लिया था. ऑन-फील्ड अंपायर ने रवींद्र जडेजा को नॉट-आउट करार दिया था, लेकिन DRS के बाद टीवी अंपायर ने भी जडेजा को नॉट-आउट बताया था. ऐसे में गेंद विकेट से मिस होने पर केएल राहुल, अंपायर से जा भिड़े थे. ये मामला है CSK की पारी के 8वें ओवर का. स्टोइनिस के ओवर की 5वीं गेंद पर बॉल जडेजा के पैड से जा लगी. स्टोइनिस ने जोरदार अपील की और तभी केएल राहुल भी रीव्यू लेने के लिए राजी हो गए थे. कमेंटेटर्स के अनुसार गेंद ज्यादा बाउंस ले सकती थी, इसलिए राहुल ने भी DRS लेने में संदेह जताया था. जब DRS लिया गया तो बॉल-ट्रैकिंग सिस्टम में देखा गया कि गेंद लेग स्टम्प के ऊपर से चली गई थी. राहुल समझ नहीं पाए कि गेंद इतना बाउंस कैसे ले सकती है. इस कारण उनकी मैदान पर अंपायर से बहस होने लगी थी. केएल राहुल ने लपका लाजवाब कैच राहुल ने इसी मैच में अजिंक्य रहाणे का बेहतरीन कैच भी पकड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. पहले ओवर में गेंद रहाणे के बल्ले से लग कर कीपर की तरफ चली गई थी. इस कैच को राहुल ने बहुत शानदार अंदाज में छलांग लगाकर लपका था. रहाणे 3 गेंद में मात्र 1 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसी के साथ CSK ने मात्र 4 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था. As good as it gets ????WATCH Captain KL Rahul's flying catch ????????#TATAIPL | #CSKvLSG — IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2024 LSG के आईपीएल 2024 में प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम ने CSK के खिलाफ मैच से पूर्व 7 मैच खेले हैं, जिनमें से उन्हें 4 में जीत मिली है. इससे पिछले मैच में लखनऊ ने चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हराया था. केएल राहुल की कप्तानी में LSG फिलहाल 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर विराजमान है. यह भी पढ़ें: WATCH: कोलकाता में नो-बॉल विवाद के बाद, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे विराट कोहली; देखें वायरल वीडियो

CSK vs LSG: तनतनाते हुए अंपायर से भिड़े केएल राहुल, बीच मैदान में जमकर हुई बहस

CSK vs LSG: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में केएल राहुल तनतनाते हुए अंपायर से जा भिड़े हैं. कुछ दिन पहले RCB vs KKR मैच में विराट कोहली का गुस्सा चरम पर जा पहुंचा था, जो बीच मैदान में अंपायर से बहस करते दिखाई दिए थे. दरअसल मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर लखनऊ के कप्तान राहुल ने जडेजा को LBW आउट ना दिए जाने के लिए DRS लिया था. ऑन-फील्ड अंपायर ने रवींद्र जडेजा को नॉट-आउट करार दिया था, लेकिन DRS के बाद टीवी अंपायर ने भी जडेजा को नॉट-आउट बताया था. ऐसे में गेंद विकेट से मिस होने पर केएल राहुल, अंपायर से जा भिड़े थे.

ये मामला है CSK की पारी के 8वें ओवर का. स्टोइनिस के ओवर की 5वीं गेंद पर बॉल जडेजा के पैड से जा लगी. स्टोइनिस ने जोरदार अपील की और तभी केएल राहुल भी रीव्यू लेने के लिए राजी हो गए थे. कमेंटेटर्स के अनुसार गेंद ज्यादा बाउंस ले सकती थी, इसलिए राहुल ने भी DRS लेने में संदेह जताया था. जब DRS लिया गया तो बॉल-ट्रैकिंग सिस्टम में देखा गया कि गेंद लेग स्टम्प के ऊपर से चली गई थी. राहुल समझ नहीं पाए कि गेंद इतना बाउंस कैसे ले सकती है. इस कारण उनकी मैदान पर अंपायर से बहस होने लगी थी.

केएल राहुल ने लपका लाजवाब कैच

राहुल ने इसी मैच में अजिंक्य रहाणे का बेहतरीन कैच भी पकड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. पहले ओवर में गेंद रहाणे के बल्ले से लग कर कीपर की तरफ चली गई थी. इस कैच को राहुल ने बहुत शानदार अंदाज में छलांग लगाकर लपका था. रहाणे 3 गेंद में मात्र 1 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसी के साथ CSK ने मात्र 4 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था.

LSG के आईपीएल 2024 में प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम ने CSK के खिलाफ मैच से पूर्व 7 मैच खेले हैं, जिनमें से उन्हें 4 में जीत मिली है. इससे पिछले मैच में लखनऊ ने चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा अंदाज में 8 विकेट से हराया था. केएल राहुल की कप्तानी में LSG फिलहाल 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर विराजमान है.