Dividend Stock: एक शेयर पर 685 रुपये का तगड़ा फायदा दे रही कंपनी, जानें रिकॉर्ड डेट
Dividend Stock: एक शेयर पर 685 रुपये का तगड़ा फायदा दे रही कंपनी, जानें रिकॉर्ड डेट
इस कंपनी ने शेयरधारकों की झोली भरने का फैसला किया है. कंपनी निवेशकों को एक शेयर के बदले 685 रुपये का लाभ दे रही है.
अगर आप डिविडेंड के जरिए कमाई करना चाहते हैं तो देश की एक कंपनी अपने शेयरधारकों को डिविडेंड के जरिए अच्छी खासी कमाई करने का मौका दे रही है. इस कंपनी का नाम है 3एम इंडिया लिमिटेड. इस कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है. कंपनी की अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी.