Etah: एटा पुलिस ने हवालात में रात भर भूखा-प्यासा रखा युवक, सुबह हो गई मौत... थाना प्रभारी और मुंशी निलंबित
सोमवार सुबह भी कुछ नहीं दिया गया। सुबह करीब 9 बजे बिजली चली गई और राकेश की हालत बिगड़ गई। वह चक्कर खाकर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
एटा के निधौली कलां थाने की हवालात में एक युवक की मौत हो गई। इसमें प्रथम दृष्टया दोषी ठहराते हुए थाना प्रभारी और मुंशी को निलंबित किया गया है।