Gadar 2 Success Party: सनी देओल की पार्टी में 'गदर 2' का जश्न मनाने पहुंचे Shahrukh Khan, खत्म हुई दोनों स्टार्स के बीच दुश्मनी!
Shahrukh Khan At Gadar 2 Success Party: सनी देओल ने अपनी फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस पर शनिवार को ग्रैंड पार्टी होस्ट की. इस दौरान जहां अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर जैसे बॉलीवुड जगत के दिग्गज सितारों ने शिरकत की शाहरुख खान भी पार्टी में शामिल हुए. बता दें कि सनी देओल और शाहरुख खान के बीच लंबे वक्त से बातचीत बंद थी. शाहरुख खान अपनी वाइफ गौरी खान के साथ सनी देओल की पार्टी में पहुंचे. इस दौरान वे वाइफ का हाथ थामे नजर आएं. ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक ट्राउजर के साथ किंग खान ग्रे जैकेट पहने नजर आए तो वहीं गौरी खान भी उनके साथ ब्लैक आउटफिट के साथ प्रिंटेड ब्लेजर पहने दिखाई दीं. View this post on Instagram A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) इस वजह से दोनों स्टार्स में हुई थी दुश्मनीगौरतलब है कि सनी देओल और शाहरुख खान ने 16 सालों तक एक दूसरे से बात नहीं की थी. 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'डर' में सनी देओल और शाहरुख खान ने एक साथ काम किया था. फिल्म में शाहरुख खान विलेन के रोल में थे और सनी देओल लीड हीरो का किरदार अदा कर रहे थे. इसके बावजूद शाहरुख खान फिल्म में विलेन से ज्यादा हीरो बनकर उभरे और यहीं से सनी देओल और किंग खान के बीच विवाद शुरू हुआ. फोन करके शाहरुख ने दी सनी देओल को बधाईअब सनी देओल और शाहरुख खान के बीच का विवाद खत्म होता नजर आ रहा है. हाल ही में टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में सनी देओल ने इसपर बात की. उन्होंने बताया कि शाहरुख ने उनकी फिल्म 'गदर 2' देखी और उन्हें फोन करके इसके लिए बधाई दी. 'गदर 2' एक्टर ने कहा, मैंने भी कई मौकों पर उन्हें फोन किया है और अलग-अलग मुद्दों पर बात की है. अतीत में कुछभी हुआ हो, मुझे लगता है वक्त सारे जख्म भर देता है और हम आगे बढ़ जाते हैं. ये भी पढ़ें: 'Jawan' से पहले इन फिल्मों में एक साथ दिखा बॉलीवुड और साउथ सुपरस्टार का दम! Robot से लेकर RRR तक ने किया था इतना कलेक्शन
Shahrukh Khan At Gadar 2 Success Party: सनी देओल ने अपनी फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस पर शनिवार को ग्रैंड पार्टी होस्ट की. इस दौरान जहां अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर जैसे बॉलीवुड जगत के दिग्गज सितारों ने शिरकत की शाहरुख खान भी पार्टी में शामिल हुए. बता दें कि सनी देओल और शाहरुख खान के बीच लंबे वक्त से बातचीत बंद थी.
शाहरुख खान अपनी वाइफ गौरी खान के साथ सनी देओल की पार्टी में पहुंचे. इस दौरान वे वाइफ का हाथ थामे नजर आएं. ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक ट्राउजर के साथ किंग खान ग्रे जैकेट पहने नजर आए तो वहीं गौरी खान भी उनके साथ ब्लैक आउटफिट के साथ प्रिंटेड ब्लेजर पहने दिखाई दीं.
View this post on Instagram
इस वजह से दोनों स्टार्स में हुई थी दुश्मनी
गौरतलब है कि सनी देओल और शाहरुख खान ने 16 सालों तक एक दूसरे से बात नहीं की थी. 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'डर' में सनी देओल और शाहरुख खान ने एक साथ काम किया था. फिल्म में शाहरुख खान विलेन के रोल में थे और सनी देओल लीड हीरो का किरदार अदा कर रहे थे. इसके बावजूद शाहरुख खान फिल्म में विलेन से ज्यादा हीरो बनकर उभरे और यहीं से सनी देओल और किंग खान के बीच विवाद शुरू हुआ.
फोन करके शाहरुख ने दी सनी देओल को बधाई
अब सनी देओल और शाहरुख खान के बीच का विवाद खत्म होता नजर आ रहा है. हाल ही में टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में सनी देओल ने इसपर बात की. उन्होंने बताया कि शाहरुख ने उनकी फिल्म 'गदर 2' देखी और उन्हें फोन करके इसके लिए बधाई दी. 'गदर 2' एक्टर ने कहा, मैंने भी कई मौकों पर उन्हें फोन किया है और अलग-अलग मुद्दों पर बात की है. अतीत में कुछभी हुआ हो, मुझे लगता है वक्त सारे जख्म भर देता है और हम आगे बढ़ जाते हैं.