कैमूर से दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, भभुआ रोड से हुई रवाना

कैमूर जिले से दिल्ली के लिए गया–दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो गई। भभुआ रोड स्टेशन से मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।

कैमूर से दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, भभुआ रोड से हुई रवाना

कैमूर जिले के लोगों के लिए बड़ी सौगात मिली है। अमृत भारत योजना के तहत अब कैमूर से दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी। गया–दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से किया गया।

मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्हें बुके और शॉल देकर सम्मानित किया गया। स्टेशन परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। इसका अपलाइन नंबर 03621 और डाउनलाइन नंबर 03622 है। ट्रेन में 8 स्लीपर कोच, 11 जनरल कोच और 1 पैंटी कोच शामिल किए गए हैं।

ट्रेन दोपहर 1:20 बजे भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची और विधायक संगीता कुमारी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन की घोषणा की थी और आज इसे साकार कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। इस ट्रेन का ठहराव मोहनिया में भी होगा और यह जल्द ही नियमित रूप से यात्रियों की सेवा में उपलब्ध होगी।