राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन में किया शस्त्र पूजन

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और वाहनों का पूजन किया और उपस्थित जनों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन में किया शस्त्र पूजन

विजयादशमी पर्व की दीं शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में विभिन्न शस्त्रों की विधिवत पूजा की। राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन के वाहनों का भी पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव और राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।