Gyanvapi: स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने मुस्लिमों द्वारा बंदी के ऐलान का किया विरोध, कहा संविधान से चलेगा देश
संत समिति ने कोर्ट के फैसले के विरोध में बंद के आह्वान को न्यायालय की अवहेलना बताया।
संत समिति ने कोर्ट के फैसले के विरोध में बंद के आह्वान को न्यायालय की अवहेलना बताया।
ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी के तहखाने में पूजा शुरू होने के बाद अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के द्वारा शुक्रवार को बंद का ऐलान किया गया। अखिल भारतीय संत समिति ने मुस्लिमों के बंदी का विरोध किया है। संत समिति ने कोर्ट के फैसले के विरोध में बंद के आह्वान को न्यायालय की अवहेलना बताया।
समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि आखिर व्यास जी के तहखाने में 1993 में किसके आदेश के बाद पूजा बंद कराई गई थी। यह देश संविधान से चलेगा। काशी के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को काशी कभी माफ नहीं करेंगी। जो बंदी का समर्थन करते है। वो बंद का समर्थन नही बल्कि संविधान के विरुद्ध युद्ध का विगुल है।