Haryana Assembly Elections 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज, सारी तैयारियां पूरी
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्तूबर को होने वाले मतदान की तैयारियां चुनाव आयोग द्वारा पूरी कर ली गई हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज होने वाले मतदान की तैयारियां चुनाव आयोग द्वारा पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 लागू की हुई है। मतदान केंद्रों पर भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ और पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने निरीक्षण किया। वहीं पलवल के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को मतदान की आवश्यक सामग्री और ईवीएम देकर रवाना किया गया। उधर, होडल विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को राजकीय महाविद्यालय होडल से अंतिम रिहर्सल उपरांत चुनाव से संबंधित सामग्री व सामान उपलब्ध कराकर संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।