HBSE Board Exam: हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, इस तारीख के बाद लगेगा विलंब शुल्क
HBSE Board Exam 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की की वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बिना किसी विलम्ब शुल्क के बढ़ा दी है। पहले अंतिम तिथि 27 नवंबर थी, लेकिन अब इसे बिना विलंब शुल्क के 3 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। विलम्बित आवेदन शुल्क के साथ 15 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। इन परीक्षाओं के लिए छात्रों को ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करने के लिए हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (bseh.org.in) पर लॉग इन करना होगा।