Haryana Election Date 2024: चुनाव आयोग दोपहर 3 तीन बजे करेगा तारीखों का एलान, राजनीतिक हलचलें तेज; सीएम बोले..
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज दोपहर 3 बजे होने वाली है।
हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज दोपहर 3 बजे होने वाली है। चुनाव आयोग ने इस महत्वपूर्ण एलान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरे राज्य में राजनीतिक दल और जनता इस घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप दे सकें। पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार कुछ नए मुद्दे भी उभर कर सामने आ सकते हैं, जिनमें किसानों के मुद्दे, बेरोजगारी, और राज्य के विकास की गति प्रमुख हैं।
चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए यह चुनाव काफी अहम होने वाला है, और सभी प्रमुख दल इस पर अपनी कड़ी नजर रखे हुए हैं। चुनाव आयोग की घोषणा का इंतजार अब बस कुछ ही घंटों का है, जिसके बाद राज्य में चुनावी बिगुल बज जाएगा।