Haryana: सांसद वरुण चौधरी के निवास पर सौंपा ज्ञापन, किसान बोले- उनकी मांग उठाएं सांसद

किसानों की चेतावनी है कि मांगों का समाधान न होने तक गांवों में भाजपा नेताओं का विरोध जारी रहेगा।

Haryana: सांसद वरुण चौधरी के निवास पर सौंपा ज्ञापन, किसान बोले- उनकी मांग उठाएं सांसद

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने अंबाला के सेक्टर-7 में सांसद वरुण चौधरी के निवास स्थान पर ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व किसान शहर की नई अनाज मंडी में एकत्रित हुए। इसके उपरांत रोडवेज कार्यशाला के पास एकत्रित होकर सांसद के निवास स्थान पर उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए यहां पुलिस बल भी तैनात रहा। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से एमएसपी गारंटी कानून, 2020 का बिजली बिल माफ और किसान-मजदूर का कर्जा माफी सहित अन्य मांगों को लेकर संसद में उठाने की मांग की।