Heat Wave In India: हाई बीपी और शुगर के मरीज गर्मी में इन बातों का रखें खास ख्याल

इस बार अप्रैल के लास्ट से ही तेज गर्मी पड़ रही थी. अभी तो फिलहाल मई है तो लोगों का हाल बेहाल है. चिलचिलाती धूप में निकलने के नाम से ही पसीना आने लगता है. गर्मी में बढ़ता तापमान शरीर पर बुरा असर डाल रहा है.

इस मौसम में डायबिटीज और हाई बीपी के मरीज को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. खासकर यह खतरनाक गर्मी शरीर में पानी की कमी कर सकती है. सिर्फ इतना ही नहीं यह ब्लड में शुगर लेवल भी काफी तेजी से बढ़ा सकती है. ऐसे में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाए रखें.
टाइम के हिसाब से बीपी चेक कराते रहें. देखते रहें कि शुगर लेवल कंट्रोल में है या नहीं. शरीर में ज्यादा गर्मी न हो इसलिए नींबू पानी पीते रहें. इससे बीपी और शुगर दोनों कंट्रोल में रहेगा. चीनी और नमक का पानी भी पी सकते हैं. सीजनल फल जरूर खाएं. यह सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. इससे शरीर को नेचुरल तरीके से पानी की भरपाई होती है. और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है. कमजोरी महसूस हो रहा है तो सत्तू जरूरी पिएं यह आपके शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है.