Holi 2024: राधारानी के आंगन में रंग-गुलाल के संग बरसेंगे लड्डू, इस दिन होगा फाग आमंत्रण महोत्सव
नंदगांव के नंदभवन में 17 मार्च को मनाया जाएगा फाग आमंत्रण महोत्सव।
नंदगांव के नंदभवन में 17 मार्च को मनाया जाएगा फाग आमंत्रण महोत्सव।
मथुरा के बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली के लिए 17 मार्च को राधारानी के बरसाना स्थित महल से लठामार होली के लिए निमंत्रण रूपी गुलाल लेकर राधा की सहचरी कान्हा के घर (नंदगांव) पहुंचेंगी। नंदगांव में लठामार होली का निमंत्रण स्वीकार होने के बाद श्रीजी मंदिर बरसाना में लड्डू होली का आयोजन होगा।