IPL 2025 में होगी ऋषभ पंत की चांदी, छोड़ देंगे दिल्ली कैपिटल्स का साथ?
Rishabh Pant IPL 2025: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट खेला. चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टेस्ट में पंत अच्छी लय में नजर
Rishabh Pant IPL 2025: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट खेला. चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टेस्ट में पंत अच्छी लय में नजर आए. इसी बीच पंत के आईपीएल फ्यूचर को लेकर अहम खबर सामने आई, जिसमें बताया गया कि अगले साल यानी आईपीएल 2025 में पंत की सैलरी में इजाफा हो सकता है. तो क्या सैलरी बढ़ाने के चलते पंत दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ देंगे? तो आइए जानते हैं पूरा माजरा.
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंत ने बाग्लादेश के खिलाफ टेस्ट से पहले दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल से मुलाकात की थी. मुंबई में हुई इस मीटिंग में पंत ने खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बात की. वहीं रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही जुड़े रहते हुए पंत की आईपीएल सैलरी में इजाफा हो सकता है. 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली ने पंत को 16 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया था. इस बार पंत की इस कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है.
रिपोर्ट में कहा गया, "पंत की मौजूदा आईपीएल सैलरी 16 करोड़ रुपये है, लेकिन फ्रेंचाइजी को दिए गए कुल खिलाड़ी पर्स और बीसीसीआई के जरिए तय कि गए रिटेंशन शुल्क दिशानिर्देशों के आधार पर यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है."
रिपोर्ट में टीम के रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों को लेकर बात की गई. कहा गया, "अगर बीसीसीआई पांच खिलाड़ियों से ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत देती है, तो अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को रिटेन करने की उम्मीद है. इसी क्रम में जेक फ्रेजर-मैकगर्क और ट्रिस्टन स्टब्स विदेशी रिटेन के रूप में होंगे. इसके अलावा अगर अनकैप्ड खिलाड़ियों को बनाए रखने का प्रावधान है, तो दिल्ली मैनेजमेंट को विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के साथ जाने की उम्मीद है."