IRCTC Tour: वियतनाम, कंबोडिया के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज, देना होगा इतना पैसा
IRCTC Tour: वियतनाम, कंबोडिया के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज, देना होगा इतना पैसा आईआरसीटीसी वियतनाम और कंबोडिया के लिए स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है.
IRCTC Tour: वियतनाम, कंबोडिया के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज, देना होगा इतना पैसा
आईआरसीटीसी वियतनाम और कंबोडिया के लिए स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है. आईआरसीटीसी विदेश घूमने के शौकीनों के लिए अंकोरवाट, वियतनाम और कंबोडिया के लिए स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज का लुत्फ 18 अप्रैल से 28 अप्रैल, 2024 के बीच उठाया जा सकता है. इसमें आपको कंबोडिया और वियतनाम के तीन प्रमुख शहरों की यात्रा करवाई जाएगी. यह एक हवाई पैकेज है जिसमें आपको लखनऊ से वियतनाम जाने और आने के लिए फ्लाइट की सुविधा मिलेगी. इसमें ब्रेकफास्ट, लंच और तीनों की फैसिलिटी मिल रही है. इस पैकेज में आपको कंबोडिया में सियाम रीप, वियतनाम के हनोई, दांग जुआन बाजार, हा लांग बे और दा नांग की सैर का मौका मिल रहा है. इस पैकेज में कुल ऑक्यूपेंसी कुल 35 सदस्यों की है. इस पैकेज में आपको आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सुविधा भी मिलेगी. कंबोडिया और वियतनाम टूर के लिए शुल्क ऑक्यूपेंसी के हिसाब से देना होगा. सिंगल ऑक्यूपेंसी में 1,84,200 रुपये प्रति व्यक्ति, दो लोगों को 1,49,100 रुपये और तीन लोगों को 1,47,800 रुपये हिसाब से शुल्क देना होगा.