IRCTC Tour: सिंगापुर-मलेशिया के लिए IRCTC लाया है स्पेशल टूर, खर्च करने होंगे केवल इतने रुपये
आईआरसीटीसी सिंगापुर और मलेशिया जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए एक एक खास इंटरनेशनल टूर पैकेज लेकर आया है. जानते हैं इस पैकेज का लुत्फ उठाने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे.
आईआरसीटीसी सिंगापुर और मलेशिया जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए एक एक खास इंटरनेशनल टूर पैकेज लेकर आया है. जानते हैं इस पैकेज का लुत्फ उठाने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे.
सिंगापुर और मलेशिया घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद सस्ता और शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इसकी शुरुआत मुंबई से होगी. इस पैकेज का लुत्फ आप स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को उठा सकते हैं. इस पैकेज का नाम है independence Day Special Mesmerizing Singapore & Malaysia Ex Mumbai टूर.
यह एक एयर टूर पैकेज है, जिसमें आपको मुंबई से क्वालालंपुर के जरिए सिंगापुर जाने का मौका मिलेगा. लौटते वक्त भी क्वालालंपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट टिकट पैकेज में मिल रही है. पैकेज में सैलानियों को सिंगापुर और मलेशिया के सभी प्रसिद्ध टूरिस्ट स्थलों पर सैर का मौका मिल रहा है. पैकेज में आपको हर जगह एसी गाड़ी से सफर करने का मौका मिल रहा है.