जगदलपुर में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक की टक्कर से दो मेडिकल छात्रों की मौत

जगदलपुर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र मोटरसाइकिल से डिमरापाल की ओर जा रहे थे तभी दुर्घटना हुई।

जगदलपुर में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक की टक्कर से दो मेडिकल छात्रों की मौत

जगदलपुर में आज शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो मेडिकल छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एमबीबीएस के दोनों विद्यार्थी मोटरसाइकिल से जगदलपुर से डिमरापाल की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।