जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, 1800 से अधिक खिलाड़ी शामिल

जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई। दो दिवसीय आयोजन में सात विकासखंडों के 1800 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू, 1800 से अधिक खिलाड़ी शामिल

आज से जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। इस दो दिवसीय आयोजन में बस्तर जिले के सभी सात विकासखंडों से अट्ठारह सौ से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया और खिलाड़ियों को उत्साह के साथ खेल भावना बनाए रखने का संदेश दिया। जिलेभर के खिलाड़ियों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।