LS Polls: मऊ में CM योगी का विपक्ष पर हमला; बोले- तालिबानी कानून लागू करना चाहती है इंडी गठबंधन
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश ही नहीं प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि 4 जून को सरकार बनेगी। 70 साल के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया सब मिट्टी में मिल गए। समाजवादी की नाकारात्मक सोच को कामयाब नहीं होने देंगे। ये तालिबानी कानून लाना चाहते हैं। ये भारत के संविधान का अपमान है। ऐसा नहीं होने देंगे। अब कुछ नहीं बचा। चार दिनों में घर- घर जाकर बुढ़ापे का सहारा छड़ी के पक्ष में मतदान के लिए लोगों से अपील करिए और एनडीए के प्रत्याशी को संसद तक पहुंचाएं।
मऊ जिले की घोसी लोकसभा क्षेत्र में सोमवार को एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर के पक्ष में आयोजित जनसभा को सीएम योगी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता से एक जून को जरूर मतदान करने के लिए अपील करें। कहा कि अबकी पार 400 पार, जनता- जनार्दन का इस बार भी आशीर्वाद मिलेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश ही नहीं प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि 4 जून को सरकार बनेगी। 70 साल के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा।
#WATCH | Addressing a public rally in UP’s Mau, CM Yogi Adityanath says, "Samajwadi Party and Congress manifesto state that if a Congress –led govt is formed (at Centre), then they will give benefits of reservation to Muslims also…Baba Saheb Ambedkar said that religion cannot be… pic.twitter.com/E0KpqdCfMA
— ANI (@ANI) May 27, 2024
सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का इंडी गठबंधन है। इनकी सोच नकारात्मक है। वो केवल नकारात्मक ही सोच सकते हैं। दलितों का विरोध करते हैं और ये पिछड़ों के हक को मारते हैं। इनका घोषणा पत्र कहता है कि उनकी सरकार बनेगी तो मुसलमान आरक्षण देने का काम करेंगे। ये सत्ता में आयंगे तो जनता पर वरासत टैक्स लगाएंगे। आपके पूर्वजों ने जो संपत्ति बनाई है, वो इनके द्वारा उस संपत्ति को आधा ले लिया जाएगा और रोहिंग्या, बांग्लादेशियों को दे दिया जाएगा।