Magh Mela Special Train: माघ मेले में बनारस से प्रयागराज के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें- शेड्यूल

माघ मेला स्नान के लिए वाराणसी से ट्रेन संख्या 05109 बनारस-प्रयागराज-रामबाग के बीच 14 जनवरी से 8 मार्च तक बनारस से 22.30 बजे चलेगी।

माघ मेला के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक माघ मेला स्नान के लिए वाराणसी से ट्रेन संख्या 05109 बनारस-प्रयागराज-रामबाग के बीच 14 जनवरी से 8 मार्च तक बनारस से 22.30 बजे चलेगी।

ट्रेन संख्या 05111 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल साप्ताहिक 15 जनवरी से आठ मार्च तक बनारस से सुबह आठ बजे चलाई जाएगी। 05113 भटनी-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित मेला स्पेशल वाराणसी से होकर गुजरेगी। 05115 गोरखपुर जं.-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन वाराणसी सिटी से 20.45 बजे, वाराणसी जंक्शन से 21.10 बजे, बनारस से 21.30 बजे प्रयागराज रामबाग के लिए रवाना होगी।