महाकाल की राजसी सवारी में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, की पूजा-अर्चना

उज्जैन में भाद्रपद माह की प्रमुख राजसी सवारी में भगवान श्री महाकालेश्वर अपने छह स्वरूपों में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

महाकाल की राजसी सवारी में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, की पूजा-अर्चना

उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर की श्रावण-भाद्रपद माह की पारंपरिक सवारी के क्रम में आज षष्ठम सोमवार को भव्य राजसी सवारी निकाली गई। शाम 4 बजे से शुरू हुई इस प्रमुख सवारी में बाबा महाकाल अपने छह स्वरूपों में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।

राजसी सवारी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी शामिल होकर भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली व जनकल्याण की कामना की।

सवारी से पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर का पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद रजत पालकी में विराजित होकर भगवान नगर भ्रमण के लिए निकले। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल द्वारा पालकी को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। वहीं, राजसी सवारी के दौरान आकाश से हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा कर अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया गया।