Moradabad Airport: फ्लाई बिग कंपनी को नहीं मिल पा रहे पायलट, महीने भर बाद शुरू हो सकती है उड़ान सेवा
मुरादाबाद हवाई अड्डे पर विमानन सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी फ्लाई बिग के पास पायलटों की कमी है। इस कारण मुरादाबाद से उड़ान एक महीने तक टल सकती है। मुरादाबाद हवाई अड्डे का लोकार्पण हुए एक सप्ताह बीत चुका है। इसके बाद भी उड़ाने सेवा शुरू नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी के पास पायलटों की कमी है। इस कारण यहां से उड़ान शुरू होने पर एक माह का और समय लग सकता है।
मुरादाबाद हवाई अड्डे पर विमानन सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी फ्लाई बिग के पास पायलटों की कमी है। इस कारण मुरादाबाद से उड़ान एक महीने तक टल सकती है।
मुरादाबाद हवाई अड्डे का लोकार्पण हुए एक सप्ताह बीत चुका है। इसके बाद भी उड़ाने सेवा शुरू नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी के पास पायलटों की कमी है। इस कारण यहां से उड़ान शुरू होने पर एक माह का और समय लग सकता है।
मुरादाबाद हवाई अड्डे पर विमानन सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी फ्लाई बिग के पास पायलटों की कमी है। इस कारण मुरादाबाद से उड़ान एक महीने तक टल सकती है। कंपनी ने कनाडा से छह नए 19 सीटर विमान जरूर मंगाए लेकिन उन्हें लाइसेंस अभी तक नहीं मिल पाया है। इस कारण मुरादाबाद के लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
मुरादाबाद हवाई अड्डे का साथ लोकार्पित हुए आजमगढ़, चित्रकूट व अलीगढ़ हवाई अड्डों से विमानन सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में मुरादाबाद वासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि जब विमान व पायलट ही नहीं थे तो उद्घाटन क्यों किया गया।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व नागरिक विमानन मंत्रालय से लगातार बातचीत में कंपनी एक अप्रैल से हर हालत में उड़ान शुरू करने का दावा कर रही है। जबकि विभागीय जानकारों का कहना है कि इतनी जल्दी पायलट जुटाना आसान नहीं होगा।
ऐसे में उड़ान के लिए लोगों को एक माह से ज्यादा का इंतजार करना पड़ सकता है। यह स्थिति तब है कि जबकि अन्य हवाई अड्डों के मुकाबले मुरादाबाद को पहले डीजीसीए का लाइसेंस मिल गया था।
फ्यूल व्यवस्था पर भी फंसा है पेंचफ्लाई बिग कंपनी के पास पायलट न होने के अलावा हवाई अड्डे पर विमान के लिए फ्यूल की व्यवस्था भी नहीं है। हालांकि एएआई इसे बड़ा मसला नहीं मानता। उनका कहना है कि यदि कंपनी के पास संसाधन हों तो फ्यूल टैंकर के जरिये मंगाया जा सकता है।
विमान से पहले शुरू हो जाएगा वंदे भारत का संचालन
फ्लाइट को लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है। हमारी कंपनी लगातार प्रयास कर रही है। कोशिश है कि जल्द से जल्द लोगों के लिए मुरादाबाद से विमानन सेवाएं शुरू हों लेकिन कोई तिथि घोषित नहीं है। - राजीव कुमार, फ्लाई बिग प्रबंधक