Mouth Cancer: कैसे और किन वजहों से होता है माउथ कैंसर? जानें क्या होते हैं इसके लक्षण

Mouth Cancer : दुनियाभर में कैंसर की बीमारी तेजी से फैल रही है. इनमें माउथ या ओरल कैंसर (Oral Cancer) बेहद खतरनाक है. एक आंकड़े के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर साल मुंह के कैंसर के करीब 3.77

Mouth Cancer: कैसे और किन वजहों से होता है माउथ कैंसर? जानें क्या होते हैं इसके लक्षण

Mouth Cancer : दुनियाभर में कैंसर की बीमारी तेजी से फैल रही है. इनमें माउथ या ओरल कैंसर (Oral Cancer) बेहद खतरनाक है. एक आंकड़े के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर साल मुंह के कैंसर के करीब 3.77 लाख केस आते हैं. इनमें से करीब 1.77 लाख की मौत हो जाती है, जो सभी तरह के कैंसर से होने वाली मौत का करीब 2 प्रतिशत है. ऐसे में आइए जानते हैं माउथ कैंसर (Mouth Cancer) कैसे और किन वजहों से होता है, इसके क्या लक्षण (Mouth Cancer Symptoms) हैं और कैसे खुद का बचाव कर सकते हैं... 

माउथ कैंसर क्या है
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मुंह के बाहरी और अंदरुनी हिस्से जैसे- लिप्स, मसूड़े, जीभ, गाल के अंदर, मुंह में, जीभ के नीचे के हिस्सों में माउथ कैंसर हो सकता है. इस कैंसर को ओरल कैंसर भी कहते हैं. कुल मिलाकर मुंह में होने वाले कैंसर को माउथ कैंसर कहा जाता है.

माउथ कैंसर किन वजहों से होता है
मुंह के कैंसर में मुंह की कोशिकाओं में DNA में म्यूटेशन होने लगता है. मतलब इस बीमारी में कोशिकाओं के डीएनए क्षतिग्रस्त हो जाते हैं. इसके कई कारण हो सकते हैं. इनमें पर्यावरणीय कारण, तंबाकू में मौजूद केमिकल, सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणें, फूड में मौजूद टॉक्सिन केमिकल्स, रेडिएशन, अल्कोहल के केमिकल्स, बैंजीन, एस्बेस्टस, अर्सेनिक, बेरेलियम, निकेल शामिल हैं. 

माउथ कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा किसे होता है
गुटका-तंबाकू का सेवन करने वालों को मुंह के कैंसर का खतरा कई गुना ज्यादा होता है. सिगरेट, बीड़ी, सिगार या तंबाकू किसी रुप में लेने वालों में यह कैंसर तेजी से फैल सकता है. शारीरिक संबंधों से फैलने वाले ह्यूमन पेपिलोमावायरस से भी माउथ कैंसर हो सकता है, इसलिए हमेशा सुरक्षित यौन संबंध ही बनाना चाहिए. ऐसे लोग जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें भी माउथ कैंसर हो सकता है.

माउथ कैंसर के क्या लक्षण हैं
1. मुंह के अंदर एक सफेद या लाल रंग का पैच बनना.
2. दांतों में ढीलापन आना.
3. मुंह के अंदर लंप या कुछ गांठ बढ़ना.
4. मुंह में अक्सर दर्द रहना.
5. कानों में लगातार दर्द होना.
6. खाना निगलने में दिक्कत होना.
7. होंठ या मुंह का घाव, जो इलाज बाद भी ठीक न हो.

मुंह के कैंसर से बचाव कैसे करें
1. तंबाकू का सेवन तुरंत बंद कर दें.
2. शराब न पिएं.
3. बहुत ज्यादा धूप में बाहर न निकलें.
4. मुंह से जुड़ी किसी भी परेशानी में डॉक्टर से संपर्क करें.
5. हेल्दी खाना खाए.
6. प्रोसेस्ड फूड, सैचुरेटेड फूड, डिब्बाबंद फूड से दूरी बनाएं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.