बुधनी मेरा परिवार, यहाँ का हर नागरिक शिवराज :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बुधनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन फार्म जमा किया

बुधनी मेरा परिवार, यहाँ का हर नागरिक शिवराज :- मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान ने बुधनी से दाखिल किया नामांकन 

नामांकन से पहले मुख्यमंत्री ने जैत में हनुमान मंदिर, अपने कुल देवी-देवता, नर्मदा मैया और सलकनपुर में देवी जी की पूजा अर्चना की 

बुधनी मेरा परिवार, यहाँ का हर नागरिक शिवराज

बुधनी की जनता शिवराज बन चुनाव लड़ रही 

शिवराज सिंह चौहान 

सीहोर, दिनांक 30/10/2023। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बुधनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन फार्म जमा किया, इसके पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने गृहग्राम जैत पहुंचे और अपने कुलदेवताओं की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने नर्मदा मैया और सलकनपुर पहुँचकर माता बिजयासन देवी के दर्शन कर पूजा किया। तत्पश्चात रोड शो कर नामांकन भरने पहुचे।

नामाकंन फार्म जमा करने से पहले मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आज अपनी जन्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, पुण्यभूमि की वो माटी जिसके आशीर्वाद से प्रदेश की जनता की सेवा का इतना काम कर पाया मैं आज वहाँ प्रणाम करने आया हूँ। अपने ग्रामवासियों की शुभकामनाएं और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आज मैं नामांकन फ़ॉर्म जमा करने जा रहा हूँ। 
उन्होंने कहा बुधनी की जनता ही मेरा परिवार है, ये ही शिवराज हैं, यहाँ के नागरिकों ने मुझे हमेशा प्रेम और स्नेह दिया है, उनके आशीर्वाद से ही आज मैं इस मुकाम पर हूँ की प्रदेश की सेवा कर पा रहा हूँ। यहाँ का चुनाव जनता ही लड़ेगी मैं तो वोट डालने आऊँगा। उन्होंने कहा हमें अभी बहुत काम करना है, इसलिए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जरूरी है।