मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत अपने दुश्मन को घर में घुसकर मारता है :- श्री जयभान सिंह पवैया

एक वो जमाना था जब पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर काटकर उन्हें फुटबाल की तरह खेलता था और कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री लाल किले से शांति के कबूतर उड़ाते थे। लेकिन 2014 के बाद पाकिस्तान ने भारत के सैनिकों पर हमला किया

मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत अपने दुश्मन को घर में घुसकर मारता है :- श्री जयभान सिंह पवैया

वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया बडनगर विधानसभा के नवमतदाता सम्मेलन में हुए शामिल

कांग्रेस के समय प्रधानमंत्री शांति के लिए लाल किले से कबूतर उड़ाते थे

मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत अपने दुश्मन को घर में घुसकर मारता है

मोदी जी ने 4 करोड़ गरीबों के आवास का सपना पूरा किया

राम मंदिर निर्माण से 500 साल पुराना सपना साकार हो रहा

नए भारत के निर्माण के लिए नवमतदाता वोट करें

- श्री जयभान सिंह पवैया

उज्जैन दिनांक 07/11/2023। एक वो जमाना था जब पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर काटकर उन्हें फुटबाल की तरह खेलता था और कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री लाल किले से शांति के कबूतर उड़ाते थे। लेकिन 2014 के बाद पाकिस्तान ने भारत के सैनिकों पर हमला किया तो बालाकोट में हमारे सैनिकों ने लंका दहन किया और उनके घर में घुसकर करारा जवाब दिया। पाकिस्तान आज भी भारत की उस मार से अपनी पीठ सहला रहा है। यह सब आपके मोदी जी को दिए वोट से संभव हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत आंख से आंख मिलाकर बात करता है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र्र के सह प्रभारी श्री जयभान सिंह पवैया ने उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा में नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

पहले राजा का बेटा राजा होता था, अब जनता राजा बनाती है

 नवमतदाता सम्मेलन में श्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि पहले राजा का बेटा राजा बनता था, लेकिन आज लोकतंत्र में ईवीएम मशीन से जनता राजा बनाती है। लोकतंत्र में एक वोट की बहुत बड़ी अहमियत होती है, इसलिए आप नवमतदाता अपना पहला वोट सशक्त भारत के निर्माण के लिए सोच समझकर करें। उन्होंने कहा कि आप सौभाग्यशाली है कि आप पहली बार वोट करने जा रहे है। लोकतंत्र के महायज्ञ में शामिल होने का आपको सौभाग्य प्राप्त होगा। 

हिन्दुस्तान के प्राण मंदिरों में बसते है

 श्री पवैया ने कहा कि 500 साल पहले कोई विदेशी लुटेरा आता है और हिन्दुस्तान को तबाह करने की कोशिश करता है। वह जानता था कि हिन्दुस्तान के प्राण सत्ता में नहीं बल्कि मंदिरों में बसते है। इसलिए उस आतताई ने हमारे राम मंदिर को ध्वस्त किया। उन्होंने कहा कि मैंने अपना पूरा जीवन राम जन्मभूमि मंदिर के आंदोलन को समर्पित किया। मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि अपनी आंखों के सामने भगवान श्री राम का मंदिर बनेगा। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सारी बाधाओं को दूर करते हुए राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया और यह हमारा सौभाग्य है कि 22 जनवरी 2024 को संपूर्ण विश्व भव्य राम मंदिर निर्माण की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को अपनी आंखों से देखेगा। 

मोदी जी ने 11 करोड शौचालय बनाकर महिलाओं का सम्मान किया

 वरिष्ठ नेता श्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हिन्दुस्तान में 4 करोड गरीब परिवारों का प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से घर का सपना पूरा किया। वहीं 11 करोड शौचालय बनाकर महिलाओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि 48 करोड लोगों के पास देश में खाते नहीं थे, श्री मोदी जी ने जनधन खाते के माध्यम से हर व्यक्ति तक एक पारदर्शी व्यवस्था पहुंचायी, ताकि सरकार और हितग्राही के बीच कोई बिचौलिया न हो। उन्होंने उपस्थित नवमतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथ मजबूत हो, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाएं।

इस अवसर पर सांसद श्री अनिल फिरोजिया, गुजरात साणंद के विधायक श्री कनुभाई पटेल, श्री अंतर सिंह देवडा, श्री गणपत सिंह डाबी, मंडल अध्यक्ष श्री श्याम शर्मा, श्री शिवेन्द्र तिवारी, श्री अंकित पाटोदी, श्री योगेश पंड्या, श्री भोम सिंह पंवार, श्री गिरिराज यादव, श्री शिवराम जाट आदि उपस्थित थे।