मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य खनिज मंत्रियों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 जनवरी को इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में दूसरे राज्य खनिज मंत्रियों के सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन में खनन क्षेत्र में आत्म-निर्भरता के लिये राज्य सरक - 22/01/2024
राज्य सरकारें, केन्द्र सरकार मिलकर काम करने की बनायेंगे रणनीति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 जनवरी को इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में दूसरे राज्य खनिज मंत्रियों के सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन में खनन क्षेत्र में आत्म-निर्भरता के लिये राज्य सरकारें को केन्द्र सरकार के साथ मिलकर काम करने की रणनीति बनाई जायेगी।
केन्द्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रहलाद जोशी की अध्यक्षता करेंगे। सम्मेलन में 20 राज्यों के खनन मंत्री भाग ले रहे हैं। राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।
खान मंत्रालय द्वारा “माइनिंग एण्ड बियॉन्ड’’ विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। जीएसआई, डीएमएफ, प्रमुख खनन कम्पनियाँ, निजी एजेंसियाँ और स्टार्ट-अप्स अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
जिला खनिज फाउंडेशन द्वारा 40 उल्लेखनीय हस्तक्षेपों का दस्तावेजीकरण करने वाली कॉफी टेबल बुक जारी की जायेगी। सम्मेलन में वर्ष 2023 के खनन सुधारों और महत्वपूर्ण खनिजों पर प्रस्तुतियाँ होंगी। नेशनल जियो साइंस डेटा रिपोजिटरी (एनजीडीआर) पोर्टल प्रस्तुत किया जायेगा। झारखण्ड, गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और ओडिशा राज्यों की सर्वोत्तम खनन पद्धतियों पर प्रस्तुतियाँ होंगी। सम्मेलन में सचिव और राज्यों के खनन विभागों के मंत्री 20 निदेशक भाग ले रहे हैं।