देश के निर्माण में नव-मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है : खाद्य मंत्री श्री राजपूत
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत नव मतदाता सम्मेलन शासकीय आईटीआई कॉलेज सागर में शामिल हुए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली नव-मतदाताओं को सं - 25/01/2024
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत नव मतदाता सम्मेलन शासकीय आईटीआई कॉलेज सागर में शामिल हुए, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली नव-मतदाताओं को संबोधित किया। मंत्री श्री राजपूत ने युवाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम देखा।
मंत्री श्री राजपूत ने नव-मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में नवभारत की नई ताकत के रूप में पहचान हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कराई है। युवाओं के आइकॉन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जब-जब युवा पीढ़ी सामने आई है तब तब बड़े परिवर्तन हुए हैं। युवाओं को देश के नवनिर्माण और विकास में अपना योगदान देना है। इसका सबसे अच्छा और सशक्त माध्यम उनका मतदान करना है। मतदान के माध्यम से वह विकसित भारत में अपना अतुलनीय योगदान दे सकते हैं।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हम सब देश को और विकसित बनाएंगे। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सरकार ने बिना भेदभाव सभी वर्गों को जन-कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अपने सपनों को नई उड़ान दें मतदान अवश्य करें, ताकि विकसित भारत में आपका योगदान शामिल हो।