भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार के नेतृत्व में प्रदेशभर में राहुल गांधी के पुतले फूंके

भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार के नेतृत्व में प्रदेशभर में राहुल गांधी के पुतले फूंककर उनके संसद में दिए गए 'हिंदू समाज हिंसक' वाले बयान का विरोध जताया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार के नेतृत्व में प्रदेशभर में राहुल गांधी के पुतले फूंके

युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में फूंके राहुल गांधी के पुतले

हिंदू समाज से माफी मांगे राहुल गांधी - श्री वैभव पंवार

हिंदुओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र - श्री वैभव पंवार

भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन, फूंका राहुल गांधी का पुतला

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार के नेतृत्व में प्रदेशभर में राहुल गांधी के पुतले फूंककर उनके संसद में दिए गए 'हिंदू समाज हिंसक' वाले बयान का विरोध जताया।

भोपाल में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने शिवाजी चौक स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के पास प्रदर्शन कर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका।

श्री वैभव पंवार ने कहा कि संसद के अंदर हिंदू समाज को 'हिंसक' बताना राहुल गांधी की हिन्दुओं के प्रति नफरत को जगजाहिर कर रहा है। हिंदू समाज के प्रति घृणा से भरा राहुल गांधी का बयान अत्यंत निंदनीय और अपमानित करने वाला है। पूरा युवा मोर्चा इसका विरोध करता है। पूरे प्रदेश में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले फूंके हैं। राहुल गांधी को बगैर देर किए हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए नहीं तो हिंदू समाज जगह-जगह प्रदर्शन करेगा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनावी हिंदू है। उनका हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। चुनाव के समय यह लोग कोट और कुर्ते के ऊपर जनेऊ पहनकर हिंदू दिखने का ढोंग करते हैं। हिंदुओं का अपमान करना और तुष्टिकरण की राजनीति करना कांग्रेस का असली चाल और चरित्र है।

उन्होंने कहा कि हिंदू भारत का मूल समाज है, भारत की आत्मा है। हिंदू समाज सर्वे भवन्तु सुखिनः का पाठ पढ़ता है हिंसक नहीं होता।