भोपाल- नैकहाई शौर्य स्मारक के कार्य समय-सीमा में करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
रीवा के बघेल राजवंश के कार्यकाल में रीवा राज्य में दुश्मनों के आक्रमण का बघेलखण्ड के सपूतों ने मुहतोड़ जवाब दिया। यहाँ के सेनानायकों और वीर सैनिकों की शौर्यगाथा चोरहटा में नैकहाई
रीवा के बघेल राजवंश के कार्यकाल में रीवा राज्य में दुश्मनों के आक्रमण का बघेलखण्ड के सपूतों ने मुहतोड़ जवाब दिया। यहाँ के सेनानायकों और वीर सैनिकों की शौर्यगाथा चोरहटा में नैकहाई में लिखी गई। नैकहाई में वीरों की स्मृति में शौर्य स्मारक स्थापित किए गए हैं। इन शौर्य स्मारकों को सुरक्षित और संरक्षित रखने के कार्य का उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सौन्दर्यीकरण के लिए स्वीकृत विभिन्न कार्यों को समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नैकहाई स्मारक को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें। इसकी बाउन्ड्रीवॉल और मेनगेट का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि परिसर में वीर शहीदों की छतरियों के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। इसके निविदा की कार्यवाही पूरी कर कार्य शीघ्र शुरू कराएं, जिससे 8 फरवरी 2025 को वीरों के बलिदान दिवस पर नैकहाई शौर्य स्मारक का विधिवत उद्घाटन किया जा सके। क्षेत्रीय संचालक औद्योगिक विकास केन्द्र यूके तिवारी, कार्यपालन यंत्री औद्योगिक विकास निगम केके गर्ग और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।