National Voters' Day 2024: 2024 से पहले PM का पहला चुनावी भाषण, फर्स्ट टाइम वोटर्स से बोले- आपका वोट दिशा तय करेगा; पढ़िए स्पीच की बड़ी बातें
Namo Nav Matdata Conference: साल 2024 के आम चुनाव (लोकसभा चुनाव 2024) से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नए युवा वोटर्स को साधने पर जोर आजमाती दिखी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी के तहत गुरुवार (25 जनलरी, 2024) को 5000 जगहों पर फ्रेश वोटर्स (पहली बार मतदान करने वाले) से संवाद साधा. पीएम मोदी ने संवाद से पहले देशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी और कहा कि आज का दिन भारत के जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाने का मौका है. प्रधानमंत्री ने माइक्रो ब्लॉगिंग मंच 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बधाई. एक ऐसा अवसर जो हमारे जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाता है. यह उन लोगों को भी मतदाता के रूप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रोत्साहित करने का दिन जो अभी तक मतदाता नहीं बने हैं.’’ "आपके ऊपर विकसित भारत की जिम्मेदारी" पीएम मोदी ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, "यह नवमतदाता को नमन करने का कार्यक्रम है. आज राष्ट्रिय मतदाता दिवस है. आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. आप सभी को एक जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है. मैं जनता हूं आपकी उम्र में किसी भी नई शुरुआत के लिए एक्साइटमेंट होती है. वोटर लिस्ट में नाम रजिस्टर होते ही लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाते हैं. कल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. आप सबकी जिम्मेदारी सबसे बड़ी होगी. जिस तरह 1947 से पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वंत्र करने का दारोमदार था वैसे ही आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है. याद रखिएगा आपका एक वोट भारत के विकास की दिशा तय करेगा. आपका एक वोट भारत में एक स्थिर सरकार बनाएगा. आपका एक वोट अपने दम पर भारत को अंतरिक्ष में पहुंचाएगा." #WATCH | Prime Minister Narendra Modi to address first-time voters across the country on National Voters' Day pic.twitter.com/TIiyjiyHSp — ANI (@ANI) January 25, 2024 #WATCH | BJP launches new campaign for the upcoming Lok Sabha elections 2024 - ‘Modi ko chunte hain’ pic.twitter.com/bblzdEMDDY — ANI (@ANI) January 25, 2024 बीजेपी का थीम सॉन्ग भी हुआ लॉन्च वहीं, इस खास मौके पर बीजेपी ने चुनाव से पहले अपना थीम सॉन्ग भी लॉन्च कर दिया. थीम सॉन्ग में कहा गया है कि, सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं, दूसरी ओर कार्यक्रम से पहले बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, “युवा मतदाताओं ने पीएम मोदी की जीत में प्रमुख भूमिका निभाई है. केंद्र सरकार ने भी युवाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. नई शिक्षा नीति 36 साल बाद आई है. नए आईआईएम और आईआईटी बने हैं. डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, एयरोस्पेस और ड्रोन सेक्टर तेजी से विकास कर रहा है. युवाओं को सरकार की योजनाओं से लगातार फायदा पहुंच रहा है.” क्यों मनाया जाता है मतदाता दिवस? भारत में निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस पर हर साल 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य चुनाव व्यवस्था के बारे में नागरिकों को जागरूक करना और चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है. ये भी पढ़ें 25 January Today Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें धन, जॉब, शिक्षा, भाग्य आदि को लेकर अपना राशिफल
Namo Nav Matdata Conference: साल 2024 के आम चुनाव (लोकसभा चुनाव 2024) से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नए युवा वोटर्स को साधने पर जोर आजमाती दिखी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी के तहत गुरुवार (25 जनलरी, 2024) को 5000 जगहों पर फ्रेश वोटर्स (पहली बार मतदान करने वाले) से संवाद साधा.
पीएम मोदी ने संवाद से पहले देशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी और कहा कि आज का दिन भारत के जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाने का मौका है. प्रधानमंत्री ने माइक्रो ब्लॉगिंग मंच 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बधाई. एक ऐसा अवसर जो हमारे जीवंत लोकतंत्र का जश्न मनाता है. यह उन लोगों को भी मतदाता के रूप में रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रोत्साहित करने का दिन जो अभी तक मतदाता नहीं बने हैं.’’
"आपके ऊपर विकसित भारत की जिम्मेदारी"
पीएम मोदी ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, "यह नवमतदाता को नमन करने का कार्यक्रम है. आज राष्ट्रिय मतदाता दिवस है. आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. आप सभी को एक जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है. मैं जनता हूं आपकी उम्र में किसी भी नई शुरुआत के लिए एक्साइटमेंट होती है. वोटर लिस्ट में नाम रजिस्टर होते ही लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाते हैं. कल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. आप सबकी जिम्मेदारी सबसे बड़ी होगी. जिस तरह 1947 से पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वंत्र करने का दारोमदार था वैसे ही आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है. याद रखिएगा आपका एक वोट भारत के विकास की दिशा तय करेगा. आपका एक वोट भारत में एक स्थिर सरकार बनाएगा. आपका एक वोट अपने दम पर भारत को अंतरिक्ष में पहुंचाएगा."
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi to address first-time voters across the country on National Voters' Day pic.twitter.com/TIiyjiyHSp
— ANI (@ANI) January 25, 2024
#WATCH | BJP launches new campaign for the upcoming Lok Sabha elections 2024 - ‘Modi ko chunte hain’ pic.twitter.com/bblzdEMDDY
— ANI (@ANI) January 25, 2024
बीजेपी का थीम सॉन्ग भी हुआ लॉन्च
वहीं, इस खास मौके पर बीजेपी ने चुनाव से पहले अपना थीम सॉन्ग भी लॉन्च कर दिया. थीम सॉन्ग में कहा गया है कि, सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं, दूसरी ओर कार्यक्रम से पहले बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, “युवा मतदाताओं ने पीएम मोदी की जीत में प्रमुख भूमिका निभाई है. केंद्र सरकार ने भी युवाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. नई शिक्षा नीति 36 साल बाद आई है. नए आईआईएम और आईआईटी बने हैं. डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, एयरोस्पेस और ड्रोन सेक्टर तेजी से विकास कर रहा है. युवाओं को सरकार की योजनाओं से लगातार फायदा पहुंच रहा है.”
क्यों मनाया जाता है मतदाता दिवस?
भारत में निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस पर हर साल 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य चुनाव व्यवस्था के बारे में नागरिकों को जागरूक करना और चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है.