Nothing Phone 2 यूजर्स को कंपनी ने दिया iPhone वाला ये फीचर, अपडेट जान हो जाएंगे खुश

लंदन बेस्ड टेक कंपनी, नथिंग ने बीते दिन अपना एक खुद का मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है जिसका नाम Nothing Chats है. ये ऐप हूबहू iPhone में मिलने iMessages की तरह काम करता है और कंपनी ने इसे एंड्रॉइड यूजर्स के लिए तैयार किया है. कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने कहा कि उन्होंने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए iPhone में मिलने iMessage की तरह ही एक ऐप बनाया है. Nothing Chats ऐप फिलहाल केवल उन यूजर्स को मिलेगा जो कंपनी का लेटेस्ट हैंडेसट यूज करते हैं और नार्थ अमेरिका, EU और दूसरे यूरोपियन रिजिन्स में रहते हैं. ऐप यूजर्स को इस शुक्रवार यानि 17 नवंबर से मिलना शुरू हो जाएगा.  Nothing Chats की खासियत  बता दें, एंड्रॉइड कंपनियों के लिए US में एप्पल का iMessage एक परेशानी है क्योकि ज्यादातर लोग इस ऐप का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं और इसी वजह से वे iPhone की तरह शिफ्ट होते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए नथिंग ने अपना खुद का ऐप बनाया है जो यूजर्स को हूबहू iMessage वाले फीचर देगा. जिन लोगों को नहीं पता कि iMessage में ऐसा क्या खास है तो दरअसल, इस ऐप में यूजर्स को सिंगल मैसेज, ग्रुप मैसेज, रीड रिसिप्ट, सीन इंडिकेटर, टाइपिंग साइन, वॉइस नोट समेत कई फीचर्स मिलते हैं जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं. नथिंग ने भी इन्हीं सब फीचर्स को अपने Nothing Chats ऐप में दिया है. कुछ फीचर्स को कंपनी ने रोलआउट कर दिया है जबकि कुछ पर काम जारी है और ये आने वाले दिनों में रिलीज होंगे. जल्द कंपनी iMessage की तरह रीड रिसिप्ट और मैसेज रिएक्शन का फीचर्स भी ऐप पर देगी. Blue bubbles on Phone (2).Introducing Nothing Chats. A new messaging solution for Android.Coming soon. pic.twitter.com/5PLl7ByLFm — Nothing (@nothing) November 14, 2023 ऐप में बनी रहेगी यूजर्स की प्राइवेसी  कार्ल पेई ने कहा कि कंपनी ने यूजर्स की प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा है और बताया कि भेजे गए सभी मैसेजेस डिवाइस पर ही स्टोर होते हैं. यानि ये सर्वर पर कैद नहीं होते जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहती है.Nothing Chats में भेजे गए सभी मैसेज ब्लू कलर में आते हैं जैसा iPhone के iMessage में होता है. यानि कंपनी ब्लू-ग्रीन के विवाद को भी खत्म कर दिया है. यह भी पढ़ें: Instagram पर आपकी भी है Close फ्रेंड लिस्ट तो अब होगा ये फायदा, डिटेल जानिए

Nothing Phone 2 यूजर्स को कंपनी ने दिया iPhone वाला ये फीचर, अपडेट जान हो जाएंगे खुश

लंदन बेस्ड टेक कंपनी, नथिंग ने बीते दिन अपना एक खुद का मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है जिसका नाम Nothing Chats है. ये ऐप हूबहू iPhone में मिलने iMessages की तरह काम करता है और कंपनी ने इसे एंड्रॉइड यूजर्स के लिए तैयार किया है. कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने कहा कि उन्होंने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए iPhone में मिलने iMessage की तरह ही एक ऐप बनाया है. Nothing Chats ऐप फिलहाल केवल उन यूजर्स को मिलेगा जो कंपनी का लेटेस्ट हैंडेसट यूज करते हैं और नार्थ अमेरिका, EU और दूसरे यूरोपियन रिजिन्स में रहते हैं. ऐप यूजर्स को इस शुक्रवार यानि 17 नवंबर से मिलना शुरू हो जाएगा. 

Nothing Chats की खासियत 

बता दें, एंड्रॉइड कंपनियों के लिए US में एप्पल का iMessage एक परेशानी है क्योकि ज्यादातर लोग इस ऐप का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं और इसी वजह से वे iPhone की तरह शिफ्ट होते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए नथिंग ने अपना खुद का ऐप बनाया है जो यूजर्स को हूबहू iMessage वाले फीचर देगा. जिन लोगों को नहीं पता कि iMessage में ऐसा क्या खास है तो दरअसल, इस ऐप में यूजर्स को सिंगल मैसेज, ग्रुप मैसेज, रीड रिसिप्ट, सीन इंडिकेटर, टाइपिंग साइन, वॉइस नोट समेत कई फीचर्स मिलते हैं जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं.

नथिंग ने भी इन्हीं सब फीचर्स को अपने Nothing Chats ऐप में दिया है. कुछ फीचर्स को कंपनी ने रोलआउट कर दिया है जबकि कुछ पर काम जारी है और ये आने वाले दिनों में रिलीज होंगे. जल्द कंपनी iMessage की तरह रीड रिसिप्ट और मैसेज रिएक्शन का फीचर्स भी ऐप पर देगी.

ऐप में बनी रहेगी यूजर्स की प्राइवेसी 

कार्ल पेई ने कहा कि कंपनी ने यूजर्स की प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा है और बताया कि भेजे गए सभी मैसेजेस डिवाइस पर ही स्टोर होते हैं. यानि ये सर्वर पर कैद नहीं होते जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहती है.Nothing Chats में भेजे गए सभी मैसेज ब्लू कलर में आते हैं जैसा iPhone के iMessage में होता है. यानि कंपनी ब्लू-ग्रीन के विवाद को भी खत्म कर दिया है.

यह भी पढ़ें:

Instagram पर आपकी भी है Close फ्रेंड लिस्ट तो अब होगा ये फायदा, डिटेल जानिए