कोलकाता में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन को प्रधानमंत्री ने किया संबोधित, आत्मनिर्भरता और आधुनिकरण पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया। आत्मनिर्भरता, आधुनिकरण और नवाचार पर जोर देते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों की भूमिका की सराहना की।

कोलकाता में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन को प्रधानमंत्री ने किया संबोधित, आत्मनिर्भरता और आधुनिकरण पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में आयोजित संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया। इस वर्ष के सम्मेलन की थीम "Year of Reforms – Transformation for the Future" के अनुरूप उन्होंने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर विस्तृत चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बदलते समय के साथ नवाचार और तकनीक पर ध्यान केंद्रित करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सशस्त्र बलों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनकी वीरता और आपदा के समय उनकी तत्परता ने देश की सुरक्षा और सेवा भाव को नई ऊँचाई दी है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भर भारत के विज़न को आगे बढ़ाने के लिए रक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधार और आधुनिकरण ही आने वाले भविष्य की मजबूती और तकनीकी श्रेष्ठता का आधार बनेंगे।