Ram Rath Yatra: घर- घर राम, हर द्वार राम, भगवामय हुआ शहर, निकली राम रथ यात्रा बनी ऐतिहासिक
अयोध्या में प्रभु रामलला की सोमवार को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व ही 21 जनवरी को अपना शहर राममय हो गया । श्री वार्ष्णेय मंदिर से निकली राम रथ यात्रा में अथाह जनसैलाब उमड़ा पड़ा।
अयोध्या में प्रभु रामलला की सोमवार को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व ही 21 जनवरी को अपना शहर राममय हो गया । श्री वार्ष्णेय मंदिर से निकली राम रथ यात्रा में अथाह जनसैलाब उमड़ा पड़ा। सड़कें फूलों की बारिश से पट गईं। घरों की छतों और छज्जों से लोग इस रथ यात्रा और उसमें शामिल भव्य झांकियों को एक टक निहारने को आतुर दिखाई दिए। पुष्पवर्षा के साथ ही आरती, मंगलगीत, कीर्तन करके प्रभु राम का स्वागत किया गया । आतिशबाजी से दीपावली जैसा नजारा दिखाई दे रहा था।
राम रथ पर प्रभु राम, माता जानकी, लक्ष्मण और वीर हनुमान विराजमान थे। रथ अचलताल की ओर बड़ा तो रामभक्तों का जोश देखते ही बन रहा था। फूलों की बारिश करते हुए राजाराम मित्र की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि आज कारसेवकों का सपना पूर्ण हुआ। महिलाएं ढोल, मजीरा के साथ नृत्य कर रही थीं । यात्रा मे किन्न्ररों की टोली भी शामिल रही जो झूमते गाते हुए प्रभु श्रीराम की जयजयकार करते हुए चल रही थी। यात्रा पांच घंटे में रेलवे रोड से मामू भांजा, आगरा रोड, दुबे पडाव होते हुए यात्रा रामलीला मैदान पहुंची। वार्ष्णेय मंदिर पर समापन हुआ।