BJP: हिंदुत्व और विकास, इन्हीं मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, संभल में कल्कि धाम के कार्यक्रम में मिला इशारा
17-18 फरवरी के राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उन्हें बताया था कि उन्हें इस मंदिर के निर्माण के लिए लगातार रोका जा रहा था। कहा जा रहा था कि यदि उस क्षेत्र में मंदिर बनाया जाएगा, तो वहां की सांप्रदायिक स्थिति खराब हो जाएगी। लेकिन अब वे भाजपा की केंद्र सरकार में बेहद खुशी के साथ मंदिर का निर्माण कर पा रहे हैं...
17-18 फरवरी के राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उन्हें बताया था कि उन्हें इस मंदिर के निर्माण के लिए लगातार रोका जा रहा था। कहा जा रहा था कि यदि उस क्षेत्र में मंदिर बनाया जाएगा, तो वहां की सांप्रदायिक स्थिति खराब हो जाएगी। लेकिन अब वे भाजपा की केंद्र सरकार में बेहद खुशी के साथ मंदिर का निर्माण कर पा रहे हैं...
17-18 फरवरी के राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। राष्ट्रीय अधिवेशन में ही इस बात के संकेत मिल गए थे कि भाजपा इस बार हिंदुत्व और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय अधिवेशन के ठीक अगले दिन 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल क्षेत्र में पहुंचे। यहां कल्कि धाम के मंदिर की नींव रखते हुए भी उन्होंने लोगों को यह याद दिलाया कि राम मंदिर के निर्माण के साथ ही भारत के एक हजार साल के नये युग की नींव रखी जा चुकी है। यही बात भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में राम मंदिर पर पास हुए प्रस्ताव में भी कही गई है।
मुस्लिम बहुल इलाके संभल में मोदी ने लोगों को यह याद दिलाया कि भगवान विष्णु के दस अवतारों में हर रूप में भगवान को देखने की कोशिश की गई है। उन्होंने इसे हिंदू संस्कृति की व्यापक सोच बताया, जो हर वर्ग को अपने साथ लेकर चलने का विचार रखता है। पीएम नरेंद्र मोदी का यह बयान उनकी ओर से मुस्लिम मतदाताओं को यह भरोसा देने की कोशिश हो सकता है कि वे उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए भी पूरी तरह समर्पित हैं।
चूंकि, अरब देश मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। मुसलमान रोजगार के साथ-साथ अपनी धार्मिक सोच के प्रमाणीकरण के लिए भी अरब देशों की ओर ही देखते हैं, मोदी ने संभल की धरती से उन्हें यह भी याद दिलाया कि उन्हें अरब देश में एक मंदिर बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यूएई में एक मंदिर के निर्माण को मुस्लिम देशों का दूसरे धर्मों के प्रति अब उदार रुख अपनाने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह याद दिलाने के साथ ही इशारों-इशारों में पीएम मोदी ने अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को सबके साथ मिलजुलकर रहने की बात भी कह दी है। देश की तरक्की का रास्ता इसी जरिए आ सकता है।