Road Accident: अज्ञात वाहन ने स्कूल में पदस्थ बाबू को मारी टक्कर, हादसे में बाबू की मौत
रायगढ़ जिले में एक अज्ञात वाहन ने स्कूल में पदस्थ बाबू को टक्कर मार दी। हादसे में बाबू की मौत हो गई। उनके भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़ जिले में अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूल मे पदस्थ एक बाबू को टक्कर मार दी। इस घटना में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट के बाद छाल थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच मे ले लिया है।
छाल थाना में अनुदीपक लकडा ने तहरीर देते हुए बताया कि वह ग्राम हाटी के स्कूल में स्वाध्यायी शिक्षक हैं, उनका बड़े भाई आसमिन लकडा शासकीय उ.मा.वि. फगुरम जिला सक्ती में बाबू के पद पर कार्यरत था, जो ग्राम हाटी से रोजाना आना-जाना करते थे। अनुदीपक लकडा ने बताया कि सोमवार सुबह उनका बड़ा भाई ड्यूटी जा रहा हूं कहकर घर से निकला था, शाम करीब पौने सात बजे फोन से सूचना मिली कि तरेकेला पुलिया के पास उनके बड़े भाई का शाम छह बजे के करीब एक्सीडेंट हो गया।