Sonipat News: अपराध की राह चल रहे बेटे ने मां और ममता दोनों को मार डाला
खेड़ी मनाजात गांव में रविवार को एक बेटे ने मां के साथ उसकी ममता का भी कत्ल कर दिया। मां सिर्फ यही चाहती थी कि बेटा अपराध का रास्ता छोड़कर नेक राह पर चले, लेकिन बेटे को मां की नसीहत इतनी बुरी लगी कि उसने धारदार हथियार से अपनी ही मां का पेट चीर डाला।
खेड़ी मनाजात गांव में रविवार को एक बेटे ने मां के साथ उसकी ममता का भी कत्ल कर दिया। मां सिर्फ यही चाहती थी कि बेटा अपराध का रास्ता छोड़कर नेक राह पर चले, लेकिन बेटे को मां की नसीहत इतनी बुरी लगी कि उसने धारदार हथियार से अपनी ही मां का पेट चीर डाला।
राई (सोनीपत)। खेड़ी मनाजात गांव में रविवार को एक बेटे ने मां के साथ उसकी ममता का भी कत्ल कर दिया। मां सिर्फ यही चाहती थी कि बेटा अपराध का रास्ता छोड़कर नेक राह पर चले, लेकिन बेटे को मां की नसीहत इतनी बुरी लगी कि उसने धारदार हथियार से अपनी ही मां का पेट चीर डाला। गांव में हुई इस वारदात से हर कोई स्तब्ध है।
गांव खेड़ी मनाजात निवासी निर्मला (49) पत्नी बलराज की रविवार की शाम उसी के इकलौते बेटे नवीन (28) ने पेट में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। परिजनों की मानें तो नवीन पिछले कुछ समय से गलत संगत में पड़ गया था। वह अपराध भी करने लगा था। नवीन के खिलाफ गुरुग्राम में अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ था। एक अन्य मामला मारपीट का भी उस पर दर्ज हुआ था।
मां निर्मला नहीं चाहती थी कि बेटा नवीन अपराध के दलदल में फंसे। वह अकसर उसे सही रास्ते पर लौटने के लिए समझाया करती थी। रविवार को भी निर्मला ने नवीन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात इतनी बिगड़ गई कि तैश में आए बेटे ने अपनी ही मां की तेजधार हथियार से जान ले ली।
दो बेटियों की हो चुकी है शादी
निर्मला की दो योगिता व रविता दो बेटियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। नवीन अभी अविवाहित था। इकलौता बेटा होने के नाते सभी उससे काफी स्नेह रखते थे, लेकिन वह गलत संगत में पड़ गया था।