Sonipat News: खांडा गांव में निकाली कलश यात्रा
Kalash Yatra taken out in Khanda village
खरखौदा। गांव खांडा स्थित निर्मोही अखाड़ा मठ में भगवान श्रीराम के बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान किया जा रहा है। अनुष्ठान कार्य के चलते शुक्रवार को गांव में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। निर्मोही अखाड़े के राष्ट्रीय सलाहकार डाॅ. राज सिंह के नेतृत्व में यह अनुष्ठान किया जा रहा है। मठ में भगवान श्रीराम के बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा 17 अप्रैल को रामनवमी के दिन की जाएगी। बद्रीनाथ, हरिद्वार और ऋषिकेश के आचार्यों की ओर से सात दिन तक अनुष्ठान जारी रहेगा।