Sonipat News: केले के गोदाम में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू
केले के गोदाम में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू
केले के गोदाम में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू
सोनीपत। कामी रोड सब्जी मंडी स्थित केले के गोदाम में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। दुकानदार ने मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। जिससे गोदाम के मालिक को काफी नुकसान पहुंचा है। दमकल कर्मियों ने बताया कि सोमवार दोपहर बिट्टू ने अपने गोदाम के बाहर कबाड़ में आग लगा रखी थी। जिसके चलते अचानक आग सुलगते हुए गोदाम के अंदर चली गई। गोदाम में धुआं उठने लगा तो लोगों ने मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। गाड़ी के आने से पहले लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती गई। सूचना के बाद विभाग की एक गाड़ी के साथ टीम मौके पर पहुंची और कुछ समय बाद आग पर काबू पाया।