युवा क्रिकेटर रॉबिन मिंज बाइक दुर्घटना में घायल

युवा क्रिकेटर रॉबिन मिंज का बाइक दुर्घटना में मामूली रूप से चोटिल!

युवा क्रिकेटर रॉबिन मिंज बाइक दुर्घटना में घायल

2 मार्च 2024 को खबर आई थी कि युवा क्रिकेटर रॉबिन मिंज का बाइक दुर्घटना में मामूली रूप से चोटिल हो गए थे। वह फिलहाल अस्पताल में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनके पिता के अनुसार, उनकी हालत गंभीर नहीं है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

यह दुर्घटना उस समय हुई जब रांची में अपनी कावासाकी सुपरबाइक चलाते समय उनकी किसी अन्य बाइक से टक्कर हो गई, जिससे उन्हें अपना संतुलन खोना पड़ा। दुर्घटना में उनकी बाइक को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन उन्हें सिर्फ दाहिने घुटने में मामूली चोटें आई हैं।

गौरतलब है कि रॉबिन मिंज को पिछले साल दिसंबर में आईपीएल नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस दुर्घटना के कारण उनके आईपीएल 2024 के प्री-सीजन कैंप में शामिल होने में देरी हो सकती है।