Stock Market News: अडानी स्टॉक्स ने दिखाया दम तो शेयर बाजार में आई बंपर तेजी, सेंसेक्स 1800 और निफ्टी ने 500 अंकों की लगाई छलांग

Stock Market Today: अडानी समूह के स्टॉक्स (Adani Group Stocks) में निचले लेवल से लौटी खरीदारी, आईटी स्टॉक्स ( IT Shares) और रिलायंस के शेयर ( RIL Share Price) में जोरदार तेजी के चलते भारतीय

Stock Market News: अडानी स्टॉक्स ने दिखाया दम तो शेयर बाजार में आई बंपर तेजी, सेंसेक्स 1800 और निफ्टी ने 500 अंकों की लगाई छलांग

Stock Market Today: अडानी समूह के स्टॉक्स (Adani Group Stocks) में निचले लेवल से लौटी खरीदारी, आईटी स्टॉक्स ( IT Shares) और रिलायंस के शेयर ( RIL Share Price) में जोरदार तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी जा रही है. बीएसई सेंसेक्स 1574 अंकों की गिरावट के साथ 78,766 अंकों पर कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स फिर से 78000 के पार जाने में कामयाब रहा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी शानदार तेजी देखी जा रही है और निफ्टी50 इंडेक्स 472 अंकों के उछाल के साथ 23,829 अंकों पर कारोबार कर रहा है. 

सेंसेक्स के 30 में 28 शेयरों में तेजी 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 28 स्टॉक्स तेजी के साथ और केवल 2 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे. निफ्टी के 50 शेयरों में 48 तेजी के साथ ट्रेड कर रहे और 2 में गिरावट है. जिन शेयरों में रौनक नजर आ रही है उसमें एसबीआई 4.27 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.67 फीसदी, बजाज फाइनेंस 2.65 फीसदी, टाइटन 2.45 फीसदी, एचसीएल टेक 2.40 फीसदी, आईटीसी 2.37 फीसदी, भारती एयरटेल 2.23 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. जबकि एक्सिस बैंक 0.25 फीसदी और एचडीएफसी बैंक 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. 

अडानी शेयरों में लौटी तेजी 

निचले लेवल से अडानी समूह के शेयरों में शानदार तेजी देखी जा रही है. एसीसी 3.81 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज 2.40 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 2.54 फीसदी, अंबुजा सीमेंट 3.60 फीसदी के शानदार उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. 

निवेशकों की संपत्ति में 5.50 लाख करोड़ रुपये का उछाल 

शेयर बाजार में जोरदार तेजी के चलते आज निवेशकों की संपत्ति में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है. बीएसई पर लिस्टेड शेयरों का मार्केट कैप 430.98 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो पिछले सेशन में 425.38 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि आज के सत्र में निवेशकों की संपत्ति में 5.60 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखा जा रहा है. 

सेक्टरोल अपडेट 

आज के ट्रेड में बैंकिंग आईटी, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, रियल एस्टेट, एनर्जी, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और ऑयल एँड गैस सेक्टर के शेयर्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार तेजी दिख रही है.