T20 World Cup 2024: जब आखिरी बार ओपनिंग उतरे थे विराट कोहली और रोहित शर्मा, तो फिर...

Virat Kohli As A India Opener: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है. वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ करेगी. भारत और आयरलैंड की टीमें 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होगी. लेकिन इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? खासकर, रोहित शर्मा के साथ ओपनर कौन होगा? इस वक्त कई नाम चल रहे हैं, लगातार रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर पर कयास लग रहे हैं. लेकिन जिस तरह आईपीएल 2024 में विराट कोहली ने बल्लेबाजी की, उसके बाद मांग उठने लगी है कि रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली ओपनिंग करें. जब भारत के लिए आखिरी बार बतौर ओपनर खेले थे विराट कोहली... लेकिन क्या आप जानते हैं जब विराट कोहली भारत के लिए आखिरी बार टी20 फॉर्मेट में ओपनर के तौर पर खेले थे तो क्या हुआ था? दरअसल, उस मैच में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा था. वह मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 224 रनों का स्कोर बनाया था. वहीं, विराट कोहली ने ओपनर के तौर पर 52 गेंदों पर 80 रन बना डाले. जबकि विराट कोहली के पार्टनर रोहित शर्मा ने 34 गेंदों पर 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस तरह रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ओपनर के तौर पर शानदार बल्लेबाजी की थी. अब सवाल है कि क्या टी20 वर्ल्ड कप में दोनों ओपनिंग करते नजर आएंगे? संजू सैमसन वॉर्म अप मैच में रहे फ्लॉप, तो क्या... इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में रोहित शर्मा के साथ संजू सैमसन ने ओपनिंग की. इस मैच में संजू सैमसन बतौर ओपनर 6 गेंदों पर 1 रन बनाकर चलते बने. लिहाजा, क्या टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन को ओपनिंग को मौका मिलेगा? दरअसल, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल सबसे मजबूत दावेदार हैं. इसके अलावा विराट कोहली का नाम सामने आ रहा है. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ किस बल्लेबाज को ओपनिंग करने का मौका मिलता है? ये भी पढ़ें- इस TV एक्ट्रेस से शादी करने जा रहे शुभमन गिल? अफवाह थी सारा तेंदुलकर से रिलेशन की खबर? जानें क्या है सच्चाई IND vs PAK: रोहित-अफरीदी से लेकर आमिर-विराट तक, भारत-पाक मैच में इन खिलाड़ियों के बीच होगी जंग

T20 World Cup 2024: जब आखिरी बार ओपनिंग उतरे थे विराट कोहली और रोहित शर्मा, तो फिर...

Virat Kohli As A India Opener: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है. वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ करेगी. भारत और आयरलैंड की टीमें 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होगी. लेकिन इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? खासकर, रोहित शर्मा के साथ ओपनर कौन होगा? इस वक्त कई नाम चल रहे हैं, लगातार रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर पर कयास लग रहे हैं. लेकिन जिस तरह आईपीएल 2024 में विराट कोहली ने बल्लेबाजी की, उसके बाद मांग उठने लगी है कि रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली ओपनिंग करें.

जब भारत के लिए आखिरी बार बतौर ओपनर खेले थे विराट कोहली...

लेकिन क्या आप जानते हैं जब विराट कोहली भारत के लिए आखिरी बार टी20 फॉर्मेट में ओपनर के तौर पर खेले थे तो क्या हुआ था? दरअसल, उस मैच में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा था. वह मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 224 रनों का स्कोर बनाया था. वहीं, विराट कोहली ने ओपनर के तौर पर 52 गेंदों पर 80 रन बना डाले. जबकि विराट कोहली के पार्टनर रोहित शर्मा ने 34 गेंदों पर 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस तरह रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ओपनर के तौर पर शानदार बल्लेबाजी की थी. अब सवाल है कि क्या टी20 वर्ल्ड कप में दोनों ओपनिंग करते नजर आएंगे?

संजू सैमसन वॉर्म अप मैच में रहे फ्लॉप, तो क्या...

इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में रोहित शर्मा के साथ संजू सैमसन ने ओपनिंग की. इस मैच में संजू सैमसन बतौर ओपनर 6 गेंदों पर 1 रन बनाकर चलते बने. लिहाजा, क्या टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन को ओपनिंग को मौका मिलेगा? दरअसल, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल सबसे मजबूत दावेदार हैं. इसके अलावा विराट कोहली का नाम सामने आ रहा है. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ किस बल्लेबाज को ओपनिंग करने का मौका मिलता है?