दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार...

प्रवर्तन निदेशालय की टीम गुरुवार को छापेमारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने ये बड़ी ऐसे समय में की है,

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार...

प्रवर्तन निदेशालय की टीम गुरुवार को छापेमारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी ने ये बड़ी ऐसे समय में की है, जब आज ही दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी पर राहत देने से इनकार कर दिया था।

हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक से इनकार के बाद देर शाम ईडी की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची। करीब 2 घंटे की छापेमारी और पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक की मांग को लेकर लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गई। अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को ईडी कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए हिरासत की मांग करेगी।