UP News: आगरा में बना उत्तर भारत का पहला पक्षी घर, जानें क्या है इसकी खासियत
प्रसिद्ध शू एक्सपोर्ट कंपनी वॉन व्लेक्स जर्मनी का सहयोग, नगर निगम आगरा ने स्थान दिया।
आगरा विकास मंच और प्रसिद्ध शू एक्सपोर्ट कंपनी वॉन व्लेक्स जर्मनी और ने मिलकर उत्तर भारत का प्रथम पक्षी घर एवं सेवा केंद्र आगरा में कोठी मीना बाजार चौक के पास बनाया है। यह पक्षी घर साढ़े छह मंजिल का 70 फीट ऊंचा है। यहीं पर पक्षी चिकित्सालय भी जल्दी ही शुरू किया जाएगा। यह शानदार पक्षी घर साध्वी ब्रह्मकला की स्मृति में बनाया गया है। इसके लिए नगर निगम आगरा ने स्थान प्रदान किया है।