Ayodhya Ram Mandir: 'रामरथ' कराएगी अयोध्या दर्शन, देना होगा बस यह मामूली शुल्क

अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम मंगलवार से उनके लिए रामरथ बस सेवा की शुरुआत करने जा रहा है।

Ayodhya Ram Mandir: 'रामरथ' कराएगी अयोध्या दर्शन, देना होगा बस यह मामूली शुल्क

अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम मंगलवार से उनके लिए रामरथ बस सेवा की शुरुआत करने जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रतिदिन दो रामरथ बस अयोध्या के लिए चलाई ने जाएगी।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर को दो रामरथ बसें मिल चुकी हैं। ये बसें गोरखपुर से अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी। इसका शुभारंभ मंगलवार से किया जाएगा।

बताया कि रामरथ बसें अलग रंग की हैं, जिससे श्रद्धालुओं को पहचानने में सुविधा होगी। ये बसें श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराएंगी। श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सेवा मुहैया हो, इसके लिए विशेष बसें संचालित की जा रही हैं। किराया भी साधारण बसों के बराकर ही रखा गया है।