UP: भाजपा नेता का इमरान मसूद पर निशाना, बोले- बोटी-बोटी की धमकी देने वाले अब खुद को बता रहे श्रीराम का वंशज

सहारनपुर में पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता इमरान मसूद की तरफ से दिया गया राम के वंशज वाला बयान लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

UP: भाजपा नेता का इमरान मसूद पर निशाना, बोले- बोटी-बोटी की धमकी देने वाले अब खुद को बता रहे श्रीराम का वंशज

सहारनपुर में पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता इमरान मसूद की तरफ से दिया गया राम के वंशज वाला बयान लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सोमवार को एक चैनल से बातचीत के दौरान भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल ने ऐसा बयान दे दिया, जिससे एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई।

पूर्व सांसद ने कहा कि जो बोटी-बोटी करने की धमकी देते थे वह अपने आप को श्रीराम का वंशज बता रहे हैं। जिस प्रकार का रामराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में है यह सब उसी का परिणाम है।

पूर्व सांसद ने कहा कि रामभक्त सभी को होना चाहिए। प्रभु श्रीराम में कुछ लोगों की नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व की आस्था है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है। जो भी कार्य किए वह तुष्टीकरण के रहें। उनकी सोच को परिवर्तित करना संभव नहीं है।