Hathras: गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन जुलूस, बोले सो निहाल, सतश्री अकाल से गूंजा शहर

सरवंश दानी धर्म रक्षक सहिब श्रीगुरु गोविंद सिंह महाराज के 357वें प्रकाशोत्सव पर 30 जनवरी को नगर कीर्तन जुलूस निकाला गया। जुलूस में कई जगहों से आई सिख संगत ने शबद-कीर्तन किया। गतका पार्टियों ने रोमांचक करतब दिखाए।

Hathras: गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव पर निकला नगर कीर्तन जुलूस, बोले सो निहाल, सतश्री अकाल से गूंजा शहर

हाथरस स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार साहिब से नगर कीर्तन निकला। इससे पहले गुरु ग्रंथ साहिब की अरदास की। कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सिंहासन को फूलमालाओं से सजाया गया और इस पर गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया। नगर कीर्तन में पंच प्यारों के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। गतका पार्टियों ने लाठी और तलवार से करतब दिखाए। फौजी बैंड के करतबों ने सबका ध्यान खींचा। निहंग सिंध के जत्थों के करतब भी दर्शनीय रहे। 

सरवंश दानी धर्म रक्षक सहिब श्रीगुरु गोविंद सिंह महाराज के 357वें प्रकाशोत्सव पर 30 जनवरी को नगर कीर्तन जुलूस निकाला गया। जुलूस में कई जगहों से आई सिख संगत ने शबद-कीर्तन किया। गतका पार्टियों ने रोमांचक करतब दिखाए। पंच प्यारों के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर नगला कीर्तन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कई जनप्रतिनिधियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरा शहर बोले सो निहाल, सत श्री अकाल से गूंजता रहा।

शहर के अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार साहिब से नगर कीर्तन की शुरुआत सुबह से हुई। इससे पूर्व अतिथियों ने गुरु ग्रंथ साहिब की अरदास की। मुख्य रूप से सांसद राजवीर सिंह दिलेर, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, समाजसेवी तजवंत कालरा, पूर्व चेयरमैन आशीष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू की अहम उपस्थिति रही। इससे पहले कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सिंहासन को फूलमालाओं से सजाया गया और इस पर गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया।