UP : सपा के कद्दावर नेता रेवती रमण सिंह ने कांग्रेस से मिलाया हाथ, अविनाश पांडेय और अजय राय ने की मुलाकात
करछना से आठ बार के विधायक और इलाहबाद लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद और एक बार के राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने सपा से बढ़ती दूरियों के बीच शनिवार को कांग्रेस के नजदीक आ गए।
करछना से आठ बार के विधायक और इलाहबाद लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद और एक बार के राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने सपा से बढ़ती दूरियों के बीच शनिवार को कांग्रेस के नजदीक आ गए।
करछना से आठ बार के विधायक और इलाहबाद लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद और एक बार के राज्यसभा सदस्य रह चुके कुंवर रेवती रमण सिंह सपा से बढ़ती दूरियों के बीच शनिवार को कांग्रेस के नजदीक आ गए। पीजीआई में इलाज करा रहे रेवती रमण सिंह से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पहुंचकर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस रेवती रमण सिंह के बेटे और करछना से विधायक रह चुके उज्ज्वल रमण सिंह को इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बना सकती है।
राज्यसभा में सपा से प्रत्याशी न बनाए जाने से नाराज चल रहे रेवती रमण सिंह कांग्रेस से हाथ मिला सकते हैं। गत दिनों अखिलेश यादव प्रयागराज आए थे, लेकिन उन्होंने रेवती रमण सिंह से मिलने की जहमत नहीं उठाई। पूछे जाने पर कहा था कि फिर कभी बैठकर मुलाकात कर लेंगे और सारी शिकायत दूर हो जाएगी। सपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले कुंवर रेवती रमण सिंह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे।