Watch: रविचंद्रन अश्विन को मिला उनसे भी बड़ा तुर्रम खां, 'मांकडिंग आउट' होने से बाल-बाल बचे

Ravichandran Ashwin Mankading: रविचंद्रन अश्विन को स्पिन बॉलिंग के अलावा क्रिकेट के फील्ड पर अलग-अलग चीज़ें भी करते देखा जाता है. अश्विन को मास्टरमाइंड भी कहा जाता है. भारतीय स्पिनर अक्सर विरोधी टीमों के खिलाड़ियों के अलग-अलग तरह से परेशान करते हुए दिखाई देते हैं, जैसे मांकडिंग आउट करने के लिए अश्विन का नाम काफी ऊपर आता है. लेकिन अब विरोधी टीम के गेंदबाज़ ने अश्विन को ही मांकडिंग आउट करना चाहा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. भारतीय स्पिनर के सामने यह वाक्या इन दिनों खेले जा रहे तमिलनाडु प्रीमियर लीग में पेश आया. टूर्नामेंट में अश्विन डिंडीगुल ड्रेगन की कप्तानी कर रहे हैं. टूर्नामेंट में 28वां मैच डिंडीगुल ड्रेगन और नेल्लई रॉयल किंग्स के बीच एक मैच खेला गया. इसी मैच में अश्विन मांकडिंग आउट होने से बाल-बाल बचे. अश्विन नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद थे और इस दौरान नेल्लई रॉयल किंग्स के गेंदबाज़ एस मोहन प्रसाद बॉलिंग अटैक पर थे. एस मोहन प्रसाद ने गेंद फेंकने से पहले नॉन स्ट्राइक पर मौजूद अश्विन को वॉर्निंग दी. गेंद फेंकने से पहले मोहन प्रसाद रुके. हालांकि इस दौरान अश्विन का बल्ला क्रीज़ की लाइन पर ही मौजूद रहा, जिससे गेंदबाज़ ने उन्हें आउट नहीं किया.  इस तरह अश्विन को उन्हीं की दवा का स्वाद मिल गया. गेंदबाज़ ने अश्विन को वॉर्निंग देने के बाद अंपायर से कुछ बात भी की. फिर इसके बाद एस मोहन प्रसाद ने अपनी बॉलिंग शुरू की. बता दें क आईपीएल में अश्विन ने जोस बटलर के साथ मांकडिंग की थी. इसके बाद से ही अश्विन मांकडिंग के लिए मशहूर हो गए थे.  A Warning to Ravichandran Ashwin at the non-striker end in TNPL. ???? pic.twitter.com/CMqwJxoiQz — Johns. (@CricCrazyJohns) July 28, 2024 श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया में नहीं हुआ चयन  गौरतलब है कि टीम इंडिया इन दिनों श्रीलंका दौरे पर मौजूद है. भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेली जा रही है. इसके बाद 02 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का आगाज़ होगा. अश्विन को दोनों ही सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया गया है.    ये भी पढ़ें... Pakistan Cricket: शाहीन अफरीदी ने तोड़ी चुप्पी, कप्तानी और यूसुफ के साथ विवाद पर दी सफाई

Watch: रविचंद्रन अश्विन को मिला उनसे भी बड़ा तुर्रम खां, 'मांकडिंग आउट' होने से बाल-बाल बचे

Ravichandran Ashwin Mankading: रविचंद्रन अश्विन को स्पिन बॉलिंग के अलावा क्रिकेट के फील्ड पर अलग-अलग चीज़ें भी करते देखा जाता है. अश्विन को मास्टरमाइंड भी कहा जाता है. भारतीय स्पिनर अक्सर विरोधी टीमों के खिलाड़ियों के अलग-अलग तरह से परेशान करते हुए दिखाई देते हैं, जैसे मांकडिंग आउट करने के लिए अश्विन का नाम काफी ऊपर आता है. लेकिन अब विरोधी टीम के गेंदबाज़ ने अश्विन को ही मांकडिंग आउट करना चाहा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है.

भारतीय स्पिनर के सामने यह वाक्या इन दिनों खेले जा रहे तमिलनाडु प्रीमियर लीग में पेश आया. टूर्नामेंट में अश्विन डिंडीगुल ड्रेगन की कप्तानी कर रहे हैं. टूर्नामेंट में 28वां मैच डिंडीगुल ड्रेगन और नेल्लई रॉयल किंग्स के बीच एक मैच खेला गया. इसी मैच में अश्विन मांकडिंग आउट होने से बाल-बाल बचे.

अश्विन नॉन स्ट्राइक एंड पर मौजूद थे और इस दौरान नेल्लई रॉयल किंग्स के गेंदबाज़ एस मोहन प्रसाद बॉलिंग अटैक पर थे. एस मोहन प्रसाद ने गेंद फेंकने से पहले नॉन स्ट्राइक पर मौजूद अश्विन को वॉर्निंग दी. गेंद फेंकने से पहले मोहन प्रसाद रुके. हालांकि इस दौरान अश्विन का बल्ला क्रीज़ की लाइन पर ही मौजूद रहा, जिससे गेंदबाज़ ने उन्हें आउट नहीं किया. 

इस तरह अश्विन को उन्हीं की दवा का स्वाद मिल गया. गेंदबाज़ ने अश्विन को वॉर्निंग देने के बाद अंपायर से कुछ बात भी की. फिर इसके बाद एस मोहन प्रसाद ने अपनी बॉलिंग शुरू की. बता दें क आईपीएल में अश्विन ने जोस बटलर के साथ मांकडिंग की थी. इसके बाद से ही अश्विन मांकडिंग के लिए मशहूर हो गए थे. 

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया में नहीं हुआ चयन 

गौरतलब है कि टीम इंडिया इन दिनों श्रीलंका दौरे पर मौजूद है. भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेली जा रही है. इसके बाद 02 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का आगाज़ होगा. अश्विन को दोनों ही सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया गया है.