Watch: हैदराबाद ग्राउंड स्टाफ को पाकिस्तान टीम से मिला खास तोहफा, मोहम्मद रिज़वान कह गए दिल जीतेन वाली बात
Pakistan Team's Gift To Hyderabad's Ground Staff: पाकिस्तान टीम ने विश्व कप के शुरुआती दो मुकाबले हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले और टीम ने दोनों ही जीत दर्ज की. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे मुकाबले में बाबर आज़म की कप्तानी वाली पाकिस्तान ने इतिहास रहचे हुए वनडे वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा 345/4 रनों का टारगेट चेज कर 6 विकेट से जीत दर्ज की. वहीं मुकाबले के बाद पाकिस्तान टीम की ओर से हैदराबाद ग्राउंड स्टाफ को खास तोहफा दिया गया है. दरअसल मैच के बाद बाबर आज़म की कप्तानी वाली टीम ने हैदराबाद के ग्राउंड स्टाफ को पाकिस्तान की जर्सी तोहफे के रूप में दी. इस खास पल के वीडियो को आईसीसी की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म हैदराबाद के ग्राउंड स्टाफ को जर्सी गिफ्ट करते हुए तस्वीर क्लिक करवाते हैं. वहीं श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के लिए 131* रनों की पारी खेल हीरो बने मोहम्मद रिज़वान ने कहा कि वो यहां के पिच क्यूरेटर के लिए दुआ करेंगे. View this post on Instagram A post shared by ICC (@icc) Pakistan players clicked picture with Hyderabad's ground staff.- Picture of the day. pic.twitter.com/7Pmaqb22gf — CricketMAN2 (@ImTanujSingh) October 10, 2023 मैच के बाद मोहम्मद रिज़वान ने हैदराबाद के पिच क्यूरेटर को लेकर बात करते हुए कहा कि जब वो यहां आए थे तो क्यूरेटर ने उनसे कहा था कि वो यहां कम से कम दो शतक लगाएंगे. रिज़वान ने क्यूरेटर की तारीफ भी की. बदा दें कि पाकिस्तान टीम विश्व कप के लिए हैदराबाद में ही लैंड हुई थी. टीम ने अपने दोनों वॉर्म-अप मैच और विश्व कप के दो शुरुआती दो मुकाबले यहीं खेले. बाबर आज़म की टीम बीते 27 सितंबर को भारत पुहंची थी. अब टीम अगले मुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंचेगी, जहां भारत-पाक का महामुकाबला खेला जाएगा. रिज़वान को आई रालवपिंडी की याद मैच के बाद मोहम्मद रिज़वान ने हैदराबाद को लेकर बात करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि वो रावलपिंडी में खेल रहे हों. उन्होंने बताया कि यहां फैंस ने पाकिस्तान और श्रीलंका, दोनों ही टीमों को स्पोर्ट किया. वहीं वे हैदराबाद की मेहमानवाज़ी से काफी खुश दिखे. ये भी पढ़ें... World Cup 2023: लखनऊ की धीमी पिच पर होगी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत, जानें एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
Pakistan Team's Gift To Hyderabad's Ground Staff: पाकिस्तान टीम ने विश्व कप के शुरुआती दो मुकाबले हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले और टीम ने दोनों ही जीत दर्ज की. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे मुकाबले में बाबर आज़म की कप्तानी वाली पाकिस्तान ने इतिहास रहचे हुए वनडे वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा 345/4 रनों का टारगेट चेज कर 6 विकेट से जीत दर्ज की. वहीं मुकाबले के बाद पाकिस्तान टीम की ओर से हैदराबाद ग्राउंड स्टाफ को खास तोहफा दिया गया है.
दरअसल मैच के बाद बाबर आज़म की कप्तानी वाली टीम ने हैदराबाद के ग्राउंड स्टाफ को पाकिस्तान की जर्सी तोहफे के रूप में दी. इस खास पल के वीडियो को आईसीसी की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म हैदराबाद के ग्राउंड स्टाफ को जर्सी गिफ्ट करते हुए तस्वीर क्लिक करवाते हैं. वहीं श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के लिए 131* रनों की पारी खेल हीरो बने मोहम्मद रिज़वान ने कहा कि वो यहां के पिच क्यूरेटर के लिए दुआ करेंगे.
View this post on Instagram
Pakistan players clicked picture with Hyderabad's ground staff.
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) October 10, 2023
- Picture of the day. pic.twitter.com/7Pmaqb22gf
मैच के बाद मोहम्मद रिज़वान ने हैदराबाद के पिच क्यूरेटर को लेकर बात करते हुए कहा कि जब वो यहां आए थे तो क्यूरेटर ने उनसे कहा था कि वो यहां कम से कम दो शतक लगाएंगे. रिज़वान ने क्यूरेटर की तारीफ भी की. बदा दें कि पाकिस्तान टीम विश्व कप के लिए हैदराबाद में ही लैंड हुई थी. टीम ने अपने दोनों वॉर्म-अप मैच और विश्व कप के दो शुरुआती दो मुकाबले यहीं खेले. बाबर आज़म की टीम बीते 27 सितंबर को भारत पुहंची थी. अब टीम अगले मुकाबले के लिए अहमदाबाद पहुंचेगी, जहां भारत-पाक का महामुकाबला खेला जाएगा.
रिज़वान को आई रालवपिंडी की याद
मैच के बाद मोहम्मद रिज़वान ने हैदराबाद को लेकर बात करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि वो रावलपिंडी में खेल रहे हों. उन्होंने बताया कि यहां फैंस ने पाकिस्तान और श्रीलंका, दोनों ही टीमों को स्पोर्ट किया. वहीं वे हैदराबाद की मेहमानवाज़ी से काफी खुश दिखे.
ये भी पढ़ें...